Earthquake in Nepal: पश्चिमी नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज
पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वीबझांग जिले में स्थित था.
काठमांडू, 24 मई: पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी बझांग जिले में स्थित था. नेपाल के ‘नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर’ के अनुसार, काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बझांग जिले में सुबह चार बज कर करीब छह मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: म्यांमार में आज सुबह 8:15 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के बाझंग के आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. पहाड़ी नेपाल में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। अप्रैल में, 5.2 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंप आए थे.
नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 अन्य घायल हुए थे. इस दौरान 8,00,000 से अधिक घरों और स्कूल की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

