देश की खबरें | महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के हिंगोली में बुधवार की सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसे नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम जिलों में महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
छत्रपति संभाजीनगर, 10 जुलाई महाराष्ट्र के हिंगोली में बुधवार की सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसे नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम जिलों में महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नांदेड जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भूकंप सुबह 7.14 मिनट पर आया और इसका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था।
अधिकारियों के अनुसार भूकंप हिंगोली, नांदेड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर (सभी मराठवाड़ा क्षेत्र में) और वाशिम (विदर्भ) के विभिन्न हिस्सों में महसूस किया गया।
विज्ञप्ति में नांदेड जिला प्रशासन ने लोगों से अपने घरों की टिन की छत पर वजन बढ़ाने के लिए रखे गए भारी पत्थरों को वहां से हटाने की अपील की है।
इसी वर्ष मार्च में इस क्षेत्र में 4.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे, जिनका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के जाम्ब गांव में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

