एजेंसी न्यूज

देशभर में 4.5 करोड़ दुकानें खुलीं, दिल्ली सरकार ‘ऑड-ईवन’ नियम पर दोबारा करे विचार: कैट

कंफडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दुकान खोलने के ऑड-इवन नियम पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। क्योंकि इस व्यवस्था से दिल्ली में मंगलवार को मात्र पांच लाख दुकानें ही खुल पायीं।

देशभर में 4.5 करोड़ दुकानें खुलीं, दिल्ली सरकार ‘ऑड-ईवन’ नियम पर दोबारा करे विचार: कैट
जमात

नयी दिल्ली, 19 मई छोटे व्यापारियों के संगठन कैट ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर दुकानें खोलने के ‘ऑड-ईवन’ नियम पर पुनर्विचार का अनुरोध किया। साथ ही जानकारी दी कि मंगलवार तक देशभर में करीब 4.5 करोड़ दुकानें फिर खुल चुकी हैं। नगर निगमों को बाजारों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए।

कंफडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दुकान खोलने के ऑड-इवन नियम पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। क्योंकि इस व्यवस्था से दिल्ली में मंगलवार को मात्र पांच लाख दुकानें ही खुल पायीं।

कैट ने कहा कि हालांकि दिल्ली समेत देशभर के किसी भी वाणिज्यिक बाजार में कोई व्यापार नहीं हुआ। क्योंकि दुकानदारों ने लंबी अवधि के लॉकडाउन के बाद दुकानें खोलीं हैं और वह साफ-सफाई में व्यस्त हैं।

कैट ने कहा कि दुकानों पर काम करने वाले नौकरों की भी कमी है क्योंकि 70 प्रतिशत से अधिक कार्यबल अपने मूल निवास स्थानों की ओर लौट चुका है।

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ दिल्ली में अधिकतर व्यापारी और व्यापार संघ ऑड-इवन फॉर्मूला के आधार पर दुकानें खोलने के पक्ष में नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह नियम दुकानों को पूरी तरह से खोलने से रोकेगा और इससे व्यापारियों को बहुत दुविधा होगी।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली में बाजारों को दस हिस्सों में बांट देना चाहिए। इसमें से पांच हिस्से के बाजार सुबह आठ से एक बजे तक और बाकी पांच हिस्से के बाजार एक बजे से शाम पांच बजे तक खोले जा सकते हैं। या फिर इन्हें एक दिन छोड़कर एक दिन खोला जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).