विदेश की खबरें | 4.5 अरब वर्ष पुरानी सहारा अंतरिक्ष चट्टान प्रारंभिक सौरमंडल के बारे में धारणाओं को उलट देती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैनबरा, 30 अगस्त (द कन्वरसेशन) मई 2020 में, दक्षिणी अल्जीरिया में सहारा रेगिस्तान के रेत के टीलों से युक्त क्षेत्र एर्ग चेच में विशिष्ट हरे क्रिस्टल वाली कुछ असामान्य चट्टानें पाई गईं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कैनबरा, 30 अगस्त (द कन्वरसेशन) मई 2020 में, दक्षिणी अल्जीरिया में सहारा रेगिस्तान के रेत के टीलों से युक्त क्षेत्र एर्ग चेच में विशिष्ट हरे क्रिस्टल वाली कुछ असामान्य चट्टानें पाई गईं।

बारीकी से निरीक्षण करने पर पता चला कि ये चट्टानें बाहरी अंतरिक्ष से निकलीं जो सौरमंडल की शुरुआत से बचे अरबों वर्ष पुराने मलबे का ढेर हैं।

वे सभी एर्ग चेच 002 नामक उल्कापिंड के टुकड़े थे, जो अब तक पाई गई सबसे पुरानी ज्वालामुखीय चट्टान है, और बहुत पहले किसी लुप्त हो चुके प्राचीन प्रोटोप्लैनेट की आग में पिघल गई थी।

नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित नए अध्ययन में, हमने एर्ग चेच 002 में सीसा और यूरेनियम आइसोटोप का विश्लेषण किया तथा गणना की कि यह लगभग 4.56556 अरब वर्ष पुराना है।

यह अंतरिक्ष से किसी वस्तु के लिए अब तक की गई सबसे सटीक समयावधि में से एक है - और हमारे परिणाम प्रारंभिक सौरमंडल के बारे में कुछ सामान्य धारणाओं पर भी संदेह पैदा करते हैं।

एल्युमीनियम का गुप्त जीवन

लगभग 4.567 अरब वर्ष पहले, हमारा सौरमंडल गैस और धूल के एक विशाल बादल से बना था। इस बादल में कई तत्वों में एल्युमीनियम था, जो दो रूपों में आया था।

पहला है स्थिर रूप-एल्युमीनियम-27 तथा दूसरा एल्यूमीनियम-26 है, एक रेडियोधर्मी आइसोटोप जो मुख्य रूप से विस्फोटित तारों द्वारा निर्मित होता है, जो समय के साथ मैग्नीशियम-26 में विघटित हो जाता है।

एल्युमीनियम-26 उन वैज्ञानिकों के लिए बहुत उपयोगी सामग्री है जो यह समझना चाहते हैं कि सौरमंडल कैसे बना और विकसित हुआ। क्योंकि समय के साथ इसका क्षय हो जाता है, हम इसका उपयोग घटनाओं की तारीख तय करने के लिए कर सकते हैं - विशेष रूप से सौरमंडल के जीवन के पहले चालीस लाख या पचास लाख वर्षों के भीतर।

एल्युमीनियम-26 का क्षय एक अन्य कारण से भी महत्वपूर्ण है: हमारा मानना ​​है कि यह प्रारंभिक सौरमंडल में गर्मी का मुख्य स्रोत था।

इस क्षय ने छोटी, आदिम चट्टानों के पिघलने को प्रभावित किया जो बाद में ग्रहों का निर्माण करने के लिए आपस में जुड़ गईं।

यूरेनियम, सीसा और आयु

हालाँकि, अतीत को समझने के लिए एल्युमीनियम-26 का उपयोग करने के लिए, हमें यह जानना होगा कि क्या यह चारों ओर समान रूप से फैला हुआ था या कुछ स्थानों पर दूसरों की तुलना में अधिक सघनता से एक साथ जुड़ा हुआ था।

इसका पता लगाने के लिए, हमें कुछ प्राचीन अंतरिक्ष चट्टानों की पूर्ण आयु की अधिक सटीक गणना करने की आवश्यकता होगी।

अकेले एल्युमीनियम-26 को देखने से हम ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि यह अपेक्षाकृत तेजी से क्षय होता है (लगभग 705,000 वर्षों के बाद, एल्युमीनियम-26 का आधा नमूना मैग्नीशियम-26 में क्षय हो चुका होगा)।

यह विभिन्न वस्तुओं की सापेक्ष आयु निर्धारित करने के लिए उपयोगी है, लेकिन वर्षों में उनकी पूर्ण आयु निर्धारित करने के लिए नहीं।

लेकिन अगर हम एल्युमीनियम-26 डेटा को यूरेनियम और सीसे के डेटा के साथ जोड़ दें, तो हम कुछ प्रगति कर सकते हैं।

यूरेनियम के दो महत्वपूर्ण समस्थानिक (यूरेनियम-235 और यूरेनियम-238) हैं, जो सीसे के विभिन्न समस्थानिकों (क्रमशः सीसा-207 और सीसा-206) में विघटित हो जाते हैं।

यूरेनियम आइसोटोप का आधा जीवन बहुत लंबा होता है (क्रमशः 71 करोड़ वर्ष और 4.47 अरब वर्ष), जिसका अर्थ है कि हम उनका उपयोग सीधे यह पता लगाने के लिए कर सकते हैं कि कोई घटना कितने समय पहले हुई थी।

उल्कापिंड समूह

एर्ग चेच 002 को ‘बिना समूह वाले एकॉन्ड्राइट’ के रूप में जाना जाता है।

एकॉन्ड्राइट पिघले हुए ग्रह अणुओं से बनी चट्टानें हैं, जिन्हें हम गैस और मलबे के बादल में ठोस गांठ कहते हैं जिससे सौरमंडल का निर्माण हुआ। पृथ्वी पर पाए जाने वाले कई एकॉन्ड्राइट के स्रोतों की पहचान कर ली गई है।

एल्युमीनियम का एक गुच्छेदार फैलाव

एर्ग चेच 002 के हमारे अध्ययन में, हमने पाया कि इसमें सीसा-206 और सीसा-207 की प्रचुर मात्रा है, साथ ही अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में अविघटित यूरेनियम-238 और यूरेनियम-235 भी हैं।

सभी सीसा और यूरेनियम समस्थानिकों के अनुपात को मापने से हमें इतनी अभूतपूर्व सटीकता के साथ चट्टान की आयु का अनुमान लगाने में मदद मिली।

हमारे परिणाम सौर मंडल के शुरुआती विकास चरणों और विस्तारित होते ग्रहों के भूवैज्ञानिक इतिहास की बेहतर समझ में योगदान करते हैं।

विविध एकॉन्ड्राइट समूहों के आगे के अध्ययन निस्संदेह हमारी समझ को परिष्कृत करना जारी रखेंगे और हमारे सौरमंडल के प्रारंभिक इतिहास के पुनर्निर्माण की हमारी क्षमता को बढ़ाएंगे।

द कन्वरसेशन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\