देश की खबरें | चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरे यात्रियों से 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का 4.15 किलोग्राम सोना बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान यात्रियों से 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का 4.15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जो उन्होंने निगल लिया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 31 जनवरी चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान यात्रियों से 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का 4.15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जो उन्होंने निगल लिया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि यात्रियों ने सोने के कैप्सूल निगल लिए थे और इस संबंध में आठ में से सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रत्येक कैप्सूल का वजन 15-24 ग्राम था और आठ यात्रियों के पेट से कुल 222 कैप्सूल बरामद किये गए।

गोपनीय सूचना के आधार पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने 22 जनवरी को दुबई और शारजाह से आई चार महिलाओं समेत आठ यात्रियों को शक होने पर पकड़ा और जांच के दौरान यात्रियों ने अपराध स्वीकार किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में चौधरी ने कहा, “सोने की बरामदगी की प्रकिया कठिन थी क्योंकि यात्रियों को ढेर सारा खाना खिलाया गया था ताकि शौच के दौरान सोना निकल आए।”

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में आठ दिन का समय लगा।

अधिकारी ने पीटीआई- से कहा कि आठ में से एक यात्री को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उससे बरामद सोना 20 लाख रुपये से कम कीमत का था और नियम के अनुसार इस मूल्य से अधिक होने पर ही तस्कर को हिरासत में लिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\