देश की खबरें | जी20 आइडब्लूजी की तीसरी बैठक ऋषिकेश में संपन्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अध्यक्षता में जी 20 की अवसंरचना कार्यकारी समूह (आइडब्लूजी) की ऋषिकेश में चल रही तीसरी बैठक बुधवार को संपन्न हो गयी। सोमवार को शुरू हुई तीन दिवसीय इस बैठक में जी 20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
देहरादून, 28 जून भारत की अध्यक्षता में जी 20 की अवसंरचना कार्यकारी समूह (आइडब्लूजी) की ऋषिकेश में चल रही तीसरी बैठक बुधवार को संपन्न हो गयी। सोमवार को शुरू हुई तीन दिवसीय इस बैठक में जी 20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के आखिरी दिन दो सत्र आयोजित किए गए जिसमें प्रतिनिधियों ने शहरी प्रशासन की क्षमताओं को बढ़ाने के ढांचे के साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर भी चर्चा की ।
सभी कार्यक्षेत्रों में प्रगति हासिल करने की दिशा में अध्यक्ष के प्रयासों को स्वीकार करते हुए प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए भारत का आभार जताया ।
प्रतिनिधियों ने इस दौरान साठ के दशक के ब्रिटिश रॉक बैंड बीटल्स ग्रुप के भ्रमण के लिए विख्यात में बीटल्स आश्रम का भी दौरा किया और त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती का भी आनंद लिया ।
गंगा आरती में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी--प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित थे।
पिछले तीन दिनों में, प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के साथ ही राज्य की संस्कृति और विरासत का अनुभव भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)