एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 397 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 891 हो गई। वहीं कोविड-19 के 397 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 102887 हो गयी।

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 397 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, चार नवंबर झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 891 हो गई। वहीं कोविड-19 के 397 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 102887 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की आज दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 891 हो गयी।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: मध्य प्रदेश में बीजेपी के 2 पूर्व विधायकों को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला.

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 397 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 102887 हो गयी है।

झारखंड राज्य के 102887 संक्रमितों में से 96975 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 5021 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 891 अन्य की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात.

आज संक्रमण से जान गंवाने वाले पांच मरीजों में से दो-दो राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम के तथा एक पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला था।

विभाग के अनुसार आज कुल 37409 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 397 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 108, पूर्वी सिंहभूम में 76, धनबाद में 39, और बोकारो में 27 नये मामले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).