एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,945 नए मामले, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,945 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,09,698 हो गई है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,945 नए मामले, दो लोगों की मौत

भोपाल, सात फरवरी मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,945 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,09,698 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,664 लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हुई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 391 और भोपाल में 836 नए मामले दर्ज किए गए। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

अधिकारी ने बताया कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 40,591 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 8,130 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,58,443 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 3,82,780 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,11,78,474 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).