Maharashtra COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 394 नए मामले, 36 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 394 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,22,477 हो गई.
ठाणे (महाराष्ट्र), 9 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में कोविड-19 के 394 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,22,477 हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि 36 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,549 हो गई.
जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है. जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़ें : भारत में आज भी एक लाख से कम कोरोना के मामले दर्ज, 1.62 लाख हुए डिस्चार्ज, 2219 मरीजों की मौत
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,12,451 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,199 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

