एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 39 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,197 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में 39 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 2,197 हो गयी है। एक मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 39 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,197 हुयी
जियो

चंडीगढ़, 29 मई पंजाब में 39 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 2,197 हो गयी है। एक मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि कपूरथला अस्पताला से तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना संकट: पिछले 24 घंटे में 2,682 नए मामले दर्ज, 116 लोगों की जान गई, संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 62 हजार के पार पहुंची.

इसमें कहा गया है कि राज्य में अबतक 1949 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है । सूबे में अब 206 कोरोना मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब में अब तक 42 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है जबकि एक मरीज की हालत नाजुक है ।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार 2.0: पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के नाम लिखा पत्र, कहा- कोरोना वायरस को हराकर पेश करेंगे मिशाल.

दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज कोरोना वायरस संक्रमण कोई नया मामला सामने नहीं आया ।

यहां जारी बुलेटिन के अनुसार केंद्रशासित क्षेत्र में कोविड—19 मरीजों की संख्या 289 है जिसमें से 189 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है ।

बुलेटिन के अनुसार, यहां 96 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).