एजेंसी न्यूज

COVID-19: दुमका में स्कूलों के 39 बच्चे, तीन अध्यापक कोविड-19 संक्रमित

दुमका जिला के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्र बच्चे और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

COVID-19: दुमका में स्कूलों के 39 बच्चे, तीन अध्यापक कोविड-19 संक्रमित
कोरोना वार्ड (Photo Credits: PTI)

दुमका, 14 जनवरी : दुमका जिला के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्र बच्चे और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बड़ी संख्या में 11 से 18 वर्ष के 34 स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये है.

उन्होंने बताया कि जामा के अलावा जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के भी 6 से 14 आयुवर्ग के 5 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें मिलाकर एक दिन में 39 बच्चे जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं. यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने की सीईसी की बैठक, 9 विधायकों के नाम कटना तय, 50 पर लगी अंतिम मुहर

इनमें से अधिकांश आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाये गये हैं. सरकार ने इन विद्यालयों में अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराने के आदेश दिये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).