एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,792 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी जबकि 624 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गयी.

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo credit: PTI)

नयी दिल्ली, 14 जुलाई : भारत में कोविड-19 (COVID-19) के एक दिन में 38,792 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी जबकि 624 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,29,946 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 2,832 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं.

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 19,15,501 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 43,59,73,639 पर पहुंच गयी है. संक्रमण की दैनिक दर 2.10 प्रतिशत है. लगातार 23 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 3,01,04,720 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है. अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 38.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. यह भी पढ़ें : COVID-19: ‘घर के किचन में रखे सामान कोरोना से लड़ाई में करेंगे मदद’

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).