एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,837 नये मामले सामने आये, 25 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3837 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5.40 लाख से अधिक हो गयी है । राज्य में 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3037 पर पहुंच गया है । सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,837 नये मामले सामने आये, 25 लोगों की मौत

हैदराबाद, 19 मई तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3837 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5.40 लाख से अधिक हो गयी है । राज्य में 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3037 पर पहुंच गया है । सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 46,946 उपचाराधीन मामले हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,603 हो गयी है जबकि 4,90,620 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके है।

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बुधवार को 4,976 लोग ठीक हुये हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 90.75 प्रतिशत एवं 0.56 फीसदी है जो राष्ट्रीय दर से कम है ।

इस बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को सरकारी गांधी अस्पताल का दौरा किया और वहां उन्होंने अस्पताल में कुछ मरीजों से बातचीत की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).