देश की खबरें | पंजाब में सामने आये कोरोना वायरस के 382 नए मामले, 20 और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 382 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 5,93,941 पहुंच गए, जबकि 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 15,944 हो गई है।

चंडीगढ़, 24 जून पंजाब में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 382 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 5,93,941 पहुंच गए, जबकि 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 15,944 हो गई है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज 5,274 हैं। राज्य में संक्रमण दर 0.68 फीसदी है। आज बरनाला, बठिंडा और फरीदकोट समेत कई जिलों में मरीजों की जान चली गयी। अमृतसर में 47, लुधियाना में 47 और जालंधर में 33 नये मरीजों का पता चला।

बुलेटिन में बताया गया है कि बृहस्पतिवार को 715 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,72,723 हो गई है। उसमें बताया गया है कि राज्य में 127 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अबतक 1,06,14,550 नमूनों का जांच के लिए संग्रहण किया जा चुका है।

इस बीच, पंजाब और हरियाणा की साझी राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण के 19 और मरीजों की पुष्टि हुई है और यहां संक्रमितों की संख्या 61,542 हो गयी। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, एक और मौत के बाद यहां मृतक संख्या 807 बनी हुई है।

बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 247 है। साथ ही, 42 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या 60,488 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका