Corona Latest Update: देश में पिछले 24 घंटे में 38 हजार 164 कोरोना के नए मामले हुए दर्ज, 499 लोगों की गई जान
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,21,665 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 995 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: भारत (India) में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 38,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,11,44,229 हो गई. वहीं, संक्रमण से 499 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,108 हो गई, पिछले 104 दिन में संक्रमण से एक दिन में मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं. Corona Latest Update: देश में पिछले 24 घंटे में 37 हजार 154 कोरोना के नए मामले हुए दर्ज, 724 लोगों की गई जान
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,21,665 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 995 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत है.
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,54,22,256 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,63,593 नमूनों की जांच रविवार को की गई. देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.61 प्रतिशत है. यह पिछले 28 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है. नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.08 प्रतिशत है. अभी तक कुल 3,03,08,456 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है.
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 40.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 499 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 180 और केरल के 81 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से 4,14,108 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,27,031, कर्नाटक के 36,157, तमिलनाडु के 33,724, दिल्ली के 25,027, उत्तर प्रदेश के 22,719, पश्चिम बंगाल के 17,999 और पंजाब के 16,233 लोग थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

