Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से अधिकतर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं.
लाहौर, 27 जुलाई : पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से अधिकतर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं. पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले सप्ताह पंजाब में 2,500 से अधिक तलाशी अभियान चलाए और लोधरान, रहीम यार खान तथा बहावलपुर से 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.
इसमें कहा गया कि आईएस और टीटीपी के कुछ मुख्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें फहीम, वहीद, सऊद, ताहिर, सुभान, शाहिद, उमर अयाज और रहमान गुल शामिल हैं. प्रतिबंधित आतंकवादी समूह टीटीपी पूरे पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराना चाहता है. यह भी पढ़ें : Pakistan: पति करता था मारपीट, महिला ने कोर्ट में डाली तलाक के लिए अर्जी, खुद की झूठी शान के लिए पिता और चाचा ने ही महिला के कुल्हाड़ी से काट दिए पैर
सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, एक हथगोला, 29 डेटोनेटर, 50 फुट फ्यूज वायर, हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. इसने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

