Pakistan: पति करता था मारपीट, महिला ने कोर्ट में डाली तलाक के लिए अर्जी, खुद की झूठी शान के लिए पिता और चाचा ने ही महिला के कुल्हाड़ी से काट दिए पैर
पाकिस्तान के इस्लामाबाद के गुल टाउन से एक इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला के उसके ही पिता और चाचा ने पैर काटकर उसे जीवनभर के लिए अपाहिज बना दिया.
Pakistan : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में गुल टाउन से एक इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला के उसके ही पिता और चाचा ने पैर काटकर उसे जीवनभर के लिए अपाहिज बना दिया. जानकारी के मुताबिक़ गुल टाउन की रहनेवाली महिला सोबिया बतुल शाह का पति उससे रोजाना मारपीट करता था,
उसका पति किसी न किसी बात को लेकर उसको और उसके बच्चों को पीटा करता था. इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दी, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कोई मदद नहीं की. इसके बाद महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी. इस बात से गुस्साएं महिला के पिता और चाचा ने महिला के कुल्हाड़ी से पैर काट दिए. इस हादसे के बाद महिला को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. ये भी पढ़े :9/11 Attack New Video: 23 साल बाद 9/11 आतंकी हमले का नया वीडियो आया सामने! दिल दहला देगी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तबाही की ये फुटेज
जानकारी के मुताबिक़ तलाक की अर्जी कोर्ट में डालने के बाद महिला के परिवार की शान को ठेस पहुंची थी. जिसके कारण उसके खुद के परिवार के लोगों ने उसपर अर्जी वापस लाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन महिला नहीं मानी. इससे गुस्साएं पिता और चाचा कुल्हाड़ी लेकर सोबिया के घर पहुंचे और उसके पैर काट दिए. इसके बाद वे उसे तड़पता छोड़ वहां से भाग खड़े हुए.
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को हॉस्पिटल में पहुंचाया. पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ़्तारी और महिला को सुरक्षा देने के निर्देश दिए है. पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार किया , बाकी आरोपियों की खोजबीन जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

