एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 3,794 नए मामले, सात अप्रैल के बाद सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 3,794 नए मामले, सात अप्रैल के बाद सबसे कम
Corona

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 से एक दिन में 53 मरीजों की मौत हुई जोकि 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है।

नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,470 हो गयी, इनमें से 7,03,760 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

गुजरात में कोविड-19 से ठीक होने की दर भी बढ़कर 89.26 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 75,134 हो गयी है।

इस दौरान अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 569 नए मामले सामने आए। इसके बाद वडोदरा में 499, सूरत में 445, राजकोट में 303, जामनगर में 156, जूनागढ़ में 134 और गांधीनगर में 76 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं कोविड-19 से अहमदाबाद और सूरत में सात-सात लोगों की मौत हुई। इसके बाद वडोदरा और जामनगर में पांच-पांच जबकि राजकोट में चार तथा जूनागढ़ में दो लोगों ने इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया।

गुजरात में अब तक कोविड रोधी टीके की 1,53,83,860 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं। राज्य में 39,08,225 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).