एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 378 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 378 नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 3,15,864 हो गई।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 378 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

रायपुर, 11 मार्च छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 378 नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 3,15,864 हो गई।

राज्य में बृहस्पतिवार को 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 103 लोगों ने पृथक-वास का समय पूरा कर लिया।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से अब तक 3875 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले से 155, दुर्ग से 84, राजनांदगांव से 21 मामले आए।

बिलासपुर से 26, रायगढ़ से पांच, कोरबा से 10, जांजगीर-चांपा से चार, सरगुजा से 15, कोरिया से पांच, सूरजपुर से 13 मामले आए। बाकी मामले अन्य जिलों से आए।

जांजगीर-चांपा के जिलाधिकारी यशवंत कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। यशवंत कुमार ने ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यशवंत कुमार ने आठ मार्च को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,15,864 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें 3,08,452 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 3537 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,681 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 813 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).