एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 376 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 376 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,018 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 376 नये मामले
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

ईटानगर, तीन जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 376 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,018 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि राज्य में पिछले दो दिनों में बीमारी से दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मृतक संख्या बढ़कर 118 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से 56 वर्षीय एक महिला की यहां पास के चिंपू के कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं लोअर सियांग से 51 वर्षीय महिला की बुधवार को पासीघाट के कोविड अस्पताल में मौत हो गई।

सर्वाधिक 82 नये मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके बाद तवांग में 51, लोअर सुबनसिरी में 36, नामसाई, चांगलांग और वेस्ट कामेंग से 28-28 मामले, लोहित से 19, लेपारादा से 18, ईस्ट कामेंग से 16 और अपर सियांग से 12 नये मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा नौ नये मामले अपर सुबनसिरी से, पक्के केसांग और लोअर दिबांग वैली से आठ-आठ मामले, ईस्ट सियांग से सात, पापुमपारे से छह, अंजॉ और लोंगडिंग से चार-चार, वेस्ट सियांग, तिराप, क्रा दादी, कामले और दिबांग वैली से दो-दो मामले तथा कुरुंग कुमे और शी-योमी जिले से एक-एक नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 360 का पता रैपिड एंटीजन जांच, 12 का आरटी-पीसीआर और चार का ट्रूनैट प्रणाली से चला है। साथ ही उन्होंने बताया कि 135 मरीजों में कोविड-19 के लक्षण थे।

अरुणाचल प्रदेश में अब 3,817 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुधवार को कम से कम 329 मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 24,083 हो गई है।

कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 85.95 प्रतिशत है जबकि संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 5,99,605 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 7,181 की मंगलवार को जांच की गई।

इस बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 3,51,155 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).