Bird Flu: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का संकट, एक दिन में 376 पक्षियों की मौत

महाराष्ट्र में एवियन इंफ्लूएंजा की दहशत के बीच मंगलवार को पॉल्टी फार्म के 303 पक्षी सहित कुल 376 पक्षी मृत पाये गये। राज्य पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra)  में एवियन इंफ्लूएंजा की दहशत के बीच मंगलवार को पॉल्टी फार्म के 303 पक्षी सहित कुल 376 पक्षी मृत पाये गये. राज्य पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से राज्य में कुल 19,076 पक्षी मृत पाये गये हैं. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से पहले मृत पाये गये पक्षियों के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गये हैं.

उन्होंने बताया कि संस्थान ने पुणे, सोलापुर, नासिक, अहमदनगर, नांदेड़, हिंगोली, अकोला, बुलढाना जिलों से लिये गये पॉल्ट्री पक्षियों के नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बीड जिले में एक मृत मोर के नमूने में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह भी पढ़े: Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड में बर्ड फ्लू के कारण तीन मोर और 2 मोरनी समेत 6 पक्षियों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मृत पाये गये 376 पक्षियों में पॉल्टी फार्म के 303 पक्षी शामिल हैं जबकि अन्य कौआ, तोता, गौरैया आदि हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित क्षेत्र में पॉल्टी फार्म के 51,203 पक्षियों को मारा गया है. इसके अलावा आठ बत्तखों को भी मारा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू