एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 3,722 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 3,722 नए मामले

भोपाल, छह अप्रैल मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल मामले 3,13,971 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,073 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 805 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 582 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,13,971 संक्रमितों में से अब तक 2,85,743 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 24,155 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,203 रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).