Corona Latest Update: देश में पिछले 24 घंटे में 37 हजार 154 कोरोना के नए मामले हुए दर्ज, 724 लोगों की गई जान
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,32,343 नमूनों की जांच रविवार को की गई. देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.59 प्रतिशत है. यह पिछले 21 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत हो गई है.
नई दिल्ली: भारत (India) में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 37,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई. वहीं, देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 724 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,764 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हो कर 4,50,899 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.46 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों में कुल 3,219 की कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.22 प्रतिशत है. Corona Update: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल का बड़ा बयान, कहा- बाज़ारों और पर्यटन स्थलों पर हो रही है लापरवाही
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,32,343 नमूनों की जांच रविवार को की गई. देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.59 प्रतिशत है. यह पिछले 21 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत हो गई है. अभी तक कुल 3,00,14,713 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है.
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 724 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 350 और केरल के 97 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,08,764 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,25,878, कर्नाटक के 35,835, तमिलनाडु के 33,418, दिल्ली के 25,015, उत्तर प्रदेश के 22,698, पश्चिम बंगाल के 17,916 और पंजाब के 16,186 लोग थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

