एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 3,664 नये मामले, दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रविवार को 3,664 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,68,258 हो गई। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,944 हो गई।

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 3,664 नये मामले, दो और लोगों की मौत

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल ओडिशा में रविवार को 3,664 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,68,258 हो गई। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,944 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 3,664 नए मामलों में से 2,127 मामले पृथक-वास केंद्रों में सामने आए हैं और कम से कम 10 जिलों में 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘हमें यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि अस्पतालों में उपचाराधीन दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 21,436 हो गई है।

इसके अलावा, कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की अन्य गंभीर बीमारियों के चलते मौत हुई।

राज्य ने अब तक कुल 95.99 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).