Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 265 कोरोना के नए मामले सामने आए, 13 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि अहमदबाद शहर में ही 1835 नए संक्रमित मिले हैं. इसके बाद सूरत में 1,105 नए मामले मिले. उसमें बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,346 पहुंच गई हैं. वहीं अबतक 8,20,383 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.
मुंबई/अहमदाबाद: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 36,265 नए मरीज़ मिले जिनमें से 79 संक्रमित वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रॉन (Omicron) से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बताया कि कल शाम से महामारी की वजह से 13 और लोगों की मौत हो गई है. उसने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,14,847 पहुंच गई है. राज्य में बीमारी की मृत्यु दर 2.08 प्रतिशत है. Mumbai COVID-19 Updates: मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 20 हजार 181 नए केस दर्ज किए गए
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक, सिर्फ मुंबई में ही कोविड के 20,181 नए मामले मिले हैं.
राज्य में कुल 8,907 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 65,33,154 पहुंच गई है.
फिलहाल 5,85,758 मरीज घर में पृथक-वास में है और 1368 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं.
इस बीच गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4213 नए मामले आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 8,44,856 हो गए हैं. वहीं एक और संक्रमित की मौत के बाद मृतक संख्या 10,127 पहुंच गई है.
स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि अहमदबाद शहर में ही 1835 नए संक्रमित मिले हैं. इसके बाद सूरत में 1,105 नए मामले मिले. उसमें बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,346 पहुंच गई हैं. वहीं अबतक 8,20,383 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.
विज्ञप्ति के मुताबिक, गुजरात में कोविड रोधी टीके की अबतक 9.23 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं और बृहस्पतिवार को ही 5.01 लाख खुराकें लगाई गई हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 नए मामले मिले जिसके बाद कुल मामले 10,713 पहुंच गए. केंद्र शासित प्रदेश में 49 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं और अबतक चार मरीजों की मौत हो चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

