एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आये, 36 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,38,88,755 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 पर पहुंची.

COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आये, 36 मरीजों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,38,88,755 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 पर पहुंची. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 36 और मरीजों के जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,033 हो गयी है.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.45 प्रतिशत दर्ज की गयी. आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,100 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिन के दौरे पर #जम्मू पहुंच रहे हैं। … – Latest Tweet by आकाशवाणी समाचार2022/07/24 बिहार आतंकवादी मॉड्यूल मामला: आरोपी को कतर से मिली क्रिप्टोकरंसी

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).