एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 35,551 नए मामले, कुल मामले 95 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 35,551 नए मामले, कुल मामले 95 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसम्बर देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई।

यह भी पढ़े | CBSE Big Update: 2021 में बोर्ड परीक्षा लिखित में होगी, ऑनलाइन नहीं.

आंकड़ों के अनुसार देश में 89,73,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में अब भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में अभी 4,22,943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Dr. Rajendra Prasad Birth Anniversary: देश के प्रथम राष्‍ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, जानें इनकी जीवन से जुड़ी रोचक बातें.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो दिसम्बर तक 14,35,57,647 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,11,698 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 526 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के 111, दिल्ली के 82 , पश्चिम बंगाल के 51, हरियाणा के 32 , उत्तर प्रदेश के 29 , केरल के 28, छत्तीसगढ़ के 27 और पंजाब के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक वायरस से 1,38,648 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र के 47,357, कर्नाटक के 11,808, तमिलनाडु के 11,733, दिल्ली के 9,342, पश्चिम बंगाल के 8,527, उत्तर प्रदेश के 7,817 , आंध्र प्रदेश के 7,003, पंजाब के 4,842, गुजरात के 4,018 और मध्य प्रदेश के 3,287 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).