एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 353 नए मामले, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 353 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,14,301 हो गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 353 नए मामले, चार लोगों की मौत

पुडुचेरी, 18 जून केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 353 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,14,301 हो गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि चार और लोगों ने वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,714 हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरूष थे। चारों लोग पुडुचेरी क्षेत्र के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि 8,685 नमूनों की जांच में कुल 353 नमूने संक्रमित पाए गए। नए मामलों में से 280 पुडुचेरी क्षेत्र से सामने आए हैं, उसके बाद कराईकल में 49, माहे में 13 और यनम में 11 मामले आए। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 12,08,489 नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 557 रोगी ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 1.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4125 है। इनमें से 635 मरीज अस्पतालों में और 3490 मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 36,771 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,730 कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य में एक मार्च के बाद से 45 साल से अधिक उम्र के अन्य रोगों से ग्रस्त लोग या वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में अब तक कुल 2.52 लाख लोगों को टीका लग चुका है।

पुडुचेरी में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 16 जून से टीकाकरण शुरू हुआ। शरुआती दो दिनों में 28,648 लोगों को टीका लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).