देश की खबरें | देश के 35 राज्य/संघ शासित प्रदेश प्रति दस लाख आबादी पर 140 से अधिक कोविड जांच कर रहे हैं: मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर देश के 35 राज्य और संघ शासित प्रदेश, प्रति दस लाख जनसंख्या पर 140 से अधिक कोविड-19 जांच कर रहे हैं और 22 राज्य और संघ शासित प्रदेशों में संक्रमण की पुष्टि दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

मंत्रालय ने कहा कि कुल संक्रमण की पुष्टि दर 8.19 प्रतिशत है।

देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 865 के औसत से कोविड-19 की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह के खिलाफ मैदान में उतरीं उनकी पत्नीं नीलम देवी.

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी 2020 से लेकर अब तक जांच की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने कहा, “प्रमाणों द्वारा सिद्ध हुआ है कि लगातार बड़ी संख्या में जांच किये जाने से संक्रमण के मामलों में कमी आई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण के मामलों में तेजी से आई गिरावट से पता चलता है कि संक्रमण फैलने की दर को काबू करने में सफलता मिली है।”

मंत्रालय के अनुसार देश की जांच करने की क्षमता कई गुना बढ़ी है और प्रतिदिन 15 लाख नमूनों की जांच की जा सकती है।

मंत्रालय ने कहा, “भारत ने 140 जांच प्रतिदिन प्रति दस लाख की आबादी पर करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुझाव का पालन करने में उल्लेखनीय काम किया है।”

मंत्रालय ने कहा, “कुल 35 राज्य और संघ शासित प्रदेश सुझाई गई संख्या से अधिक जांच कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रति दस लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत 865 है।”

मंत्रालय के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में 11,94,321 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद भारत में जांच की कुल संख्या 8.34 करोड़ से अधिक हो गई है।

सात राज्य और संघ शासित प्रदेश में संक्रमण की पुष्टि दर पांच प्रतिशत से कम है।

मंत्रालय ने कहा, “कोविड-19 संक्रमण की दर 8.19 प्रतिशत है और यह लगातार घट रही है।”

पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 78,524 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 83,011 मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 58,27,704 लोग ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 49,25,279 अधिक है।

देश में लगातार सत्रहवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या दस लाख से कम है।

मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है।

इस समय देश में कोविड-19 के 9,02,425 मरीज उपचाराधीन हैं।

बृहस्पतिवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में 78,524 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई है।

इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में 971 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,05,526 पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)