देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण के 35 नये मामले सामने आए, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के साथ महामारी से पीड़ितों की संख्या 1759 हो गई, वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गयी ।
देहरादून, 13 जून उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के साथ महामारी से पीड़ितों की संख्या 1759 हो गई, वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गयी ।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून के एसएमआई अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।
कोरोना वायरस से संक्रमित इन महिलाओं की मौत के असल कारण का अभी पता लगाया जाना बाकी है।
शनिवार को टिहरी में सर्वाधिक 22 और देहरादून में सात नए मामले सामने आए हैं जबकि चमोली में तीन, उत्तरकाशी में दो और रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
यह भी पढ़े | मुंबई में 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 पुलिसकर्मियों ने तोड़ा दम.
प्रदेश में अब तक 1,023 व्यक्ति उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।
अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुल 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि आठ मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में फिलहाल 707 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

