एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 35 नए मामले, कुल मामले 38, 772 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 38,772 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 35 नए मामले, कुल मामले 38, 772 हुए

पुडुचेरी, 21 जनवरी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 38,772 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चार क्षेत्रों-पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में बीमारी से कोई नई मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 643 है।

उन्होंने बताया कि 3,710 नमूनों की जांच के बाद 35 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामले बढ़कर 38,772 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान अस्पतालों से 32 मरीजों को छुट्टी दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 97.57 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 5.46 लाख नमूनों की जांच हुई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 299 है, जबकि 37,830 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).