एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 35 नए मामले, कुल संख्या बढ़ कर 625 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 35 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़कर सोमवा‍र को 625 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री एस फोम ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 35 नए मामले, कुल संख्या बढ़ कर 625 हुई

कोहिमा, छह जुलाई नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 35 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़कर सोमवा‍र को 625 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री एस फोम ने यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग अस्पतालों से 12 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद 8 जुलाई से राज्य में खुलेंगे होटल और लॉज, कंटेन्मेंट जोन में लागू रहेगी पाबंदी.

नए मामलों में से 20 मामले मोन जिले और 15 मामले दीमापुर में सामने आये हैं।

नगालैंड में फिलहाल 382 मरीज इलाजरत हैं जबकि 243 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

यह भी पढ़े | गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल.

रविवार से अबतक कुल 368 नमूनों की जांच की गई थी।

दीमापुर मे संक्रमण के सर्वाधिक 213 मामले पाए गए हैं जबकि पेरेन में 184, कोहिमा में 124, मोन में 62 और तुएनसांग में 27 मामले सामेन आए हैं।

राज्य के कीफीर, लॉंगलेंग और वोखा जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).