एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में सामने आये कोविड-19 के 34,867 नये मामले , 404 मौतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पिछले 24घंटे में कोविड-19 के 34,867 नये मामले सामने आये और 404 मरीजों की जान चली गयी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में सामने आये कोविड-19 के 34,867 नये मामले , 404 मौतें
Corona

चेन्नई, 24 मई तमिलनाडु में पिछले 24घंटे में कोविड-19 के 34,867 नये मामले सामने आये और 404 मरीजों की जान चली गयी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार नये मरीजों में एक व्यक्ति हाल ही में पुडुचेरी से लौटा था। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,77,211 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 20,872 तक चला गया।

एक बुलेटिन के अनुसार आज 27,026 मरीजों को छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही राज्य में अब तक 15,54,759 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के 3,01,580 मरीज उपचाराधीन हैं।

चेन्नई में गिरावट के साथ 4,985 नये मरीज सामने आये और शहर में इस महामारी के मामले 4,83,757 तक पहुंच गये।

आज 1,68,194 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में अबतक 2,64,69,766 जांच हो चुकी हैं।

दिन में मेडिकल मंत्री एम सुब्रमण्यम ने यहां किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसीन एंड रिसर्च में ऑक्सीजन सुविधा वाले 104 बिस्तरों का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि राज्य को टीके की 77 लाख खुराक मिली हैं जिनमें 70 लाख खुराक लगायी गयी हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए 46 करोड़ रूपये मूल्य की टीके की 13 लाख खुराक खरीदी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).