देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 3480 नए मामले आए,28 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है।
रांची, 16 अप्रैल झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में संक्रमण के 3,480 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,51,272 हो गई है।
विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित हुए 1,51,272 मरीजों में 1,29,301 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 20,651 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुल 38,552 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,480 संक्रमित पाये गये।
विभाग ने बताया कि नए मामलों में 1,393 मरीज अकेले राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में 492, देवघर में 156 और बोकारो में 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में पांच, धनबाद में नौ, पूर्वी सिंहभूम में चार, गिरिडीह तथा कोडरमा में दो-दो और देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
, इन्दु,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

