देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना के 346 नए मामले, 8 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 346 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11,000 से अधिक हो गयी।
श्रीनगर, 14 जुलाई जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 346 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11,000 से अधिक हो गयी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में आठ मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 195 हो गयी।
यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता संजय झा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित.
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक जम्मू से था और शेष घाटी से थे। अब तक घाटी में 177 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि जम्मू क्षेत्र में 18 लोगों की मौत हुयी है।
सामने आए 346 नए मामलों में से 56 जम्मू क्षेत्र से और 290 घाटी से हैं।
केंद्र शासित प्रदेश में अभी 4,755 मरीजों का इलाज चल रहा है और 6,223 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के कुल 11,173 मामलों में से 8,785 मामले कश्मीर से हैं जबकि 2,388 मामले जम्मू क्षेत्र से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

