सिंगापुर में कोविड-19 के 344 नये मामले
नए 344 मामलों में से केवल चार सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी हैं।
सिंगापुर, 25 मई सिंगापुर में सोमवार को कोरोना वायरस के 344 नए मामले सामने आए, जिनमें से ज्यादातर ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले विदेशी श्रमिक हैं। इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 31,960 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
नए 344 मामलों में से केवल चार सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी हैं।
मंत्रालय ने कहा कि बाकी 340 मरीज ‘डॉर्मिटरी’ में रहने वाले विदेशी हैं।
इन नये मामलों के साथ देशों में संक्रमितों की कुल संख्या 31,960 तक पहुंच गई है।
मंत्रालय ने कहा, "रविवार को हुई कम जांचों के कारण ही संक्रमण के कम मामले सामने आए हैं।”
चैनल न्यूज एशिया ने सोमवार को बताया कि सिंगापुर में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए ‘सर्किट ब्रेकर’ को दो जून से धीरे-धीरे तीन चरणों में हटाया जाएगा।
पिछले छह हफ्तों में पहली बार रविवार को कोविड-19 से प्रभावित किसी समूह की पहचान नहीं की गई है।
मंत्रालय ने कहा कि बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। अब तक 14,876 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

