एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,313 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले

भोपाल, 24 फरवरी मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,60,313 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,857 हो गई। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 14 जिलों में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 139 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 70 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,60,313 संक्रमितों में से अब तक 2,54,186 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,270 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 223 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).