देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 343 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 343 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,627 तक पहुंच गयी।
भोपाल, सात जुलाई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 343 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,627 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 622 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन और भोपाल एवं टीकमगढ़ में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 249 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 113, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 15,627 संक्रमितों में से अब तक 11,768 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 3,237 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 78 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि ग्वालियर में 61, भोपाल में 45 एवं मुरैना में 36 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 189 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,262 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

