एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में अभी तक संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, नये मामले आने के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,39,252 हो गयी है। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली में अभी तक कोविड-19 के 14.13 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

शहर में कोविड-19 से अभी तक 25,089 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 61,094 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 39,156 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई है।

शहर में फिलहाल 102 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).