एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 3382 मामले, तेलंगाना में 917 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 3382 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,43,810 हो गयी जबकि 111 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 35,040 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 3382 मामले, तेलंगाना में 917 नए मरीज

बेंगलुरु/हैदराबाद, 30 जून कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 3382 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,43,810 हो गयी जबकि 111 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 35,040 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक में 76,505 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 12,763 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 27,32,242 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 3.28 प्रतिशत हो गयी है। बेंगलुरु शहर जिले से 813 मामले आए और 11 लोगों की मौत हो गयी। वहीं मैसुरु में 367 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 14 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,71,112 नमूनों की जांच की गयी और अब तक 3.43 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कर्नाटक में बुधवार को 1,86,558 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली। राज्य में अब तक 3.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

वहीं, तेलंगाना में बुधवार को कोविड-19 के 917 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,23,510 हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 3,661 लोग दम तोड़ चुके हैं।

एक बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र से सबसे ज्यादा 108 मामले आए। नलगोंडा से 71 और करीमनगर से 66 मामले आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1006 लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 6,06,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 13,388 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 1,09,802 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 1,86,71,907 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.26 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).