कोलकाता में 338 संक्रमण प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पुलिस को सूची उपलब्ध कराई गई थी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चार रेड जोन कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पुरबा मेदिनीपुर जिला हैं ।
कोलकाता,11 मई कोलकाता में 338 संक्रमण प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शहर के 338 संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार साझा की।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पुलिस को सूची उपलब्ध कराई गई थी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चार रेड जोन कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पुरबा मेदिनीपुर जिला हैं ।
राज्य में आरेंज जोन में 11 जिले और ग्रीन जोन में आठ जिले हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार की एगिए बांग्ला वेबसाइट द्वारा डाले गए जिलों के हिसाब से नियंत्रण क्षेत्र की सूची के अनुसार हावड़ा में ऐसे 76 संक्रमण प्रभावित क्षेत्र हैं जबकि उत्तरी परगना में 92 हैं। हुगली में 23 और पुरबा मेदिनीपुर में ऐसे तीन क्षेत्र हैं।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से रविवार को 14 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 113 पहुंच गई।
कुल 14 मौतों में से 10 लोग कोलकाता के थे जबकि दो उत्तर 24 परगना और दो हावड़ा जिले के थे।
कोविड-19 के ताजा मामलों में सबसे अधिक मामले हुगली जिले (47) में सामने आए और उसके बाद कोलकाता शहर में 18 लोग संक्रमित पाए गए।
पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के कुल 1,939 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,337 अब भी उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

