देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,319 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस से कम से कम 3,319 और लोग संक्रमित से पाए गए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9,03,789 हो गए हैं।
भुवनेश्वर, 28 जून ओडिशा में कोरोना वायरस से कम से कम 3,319 और लोग संक्रमित से पाए गए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9,03,789 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 43 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,930 पर पहुंच गई।
ओडिशा में अभी कोविड-19 के 32,404 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 8,67,402 लोग ठीक हो चुके हैं।
राज्य में रविवार को 66,109 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 1.36 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

