देश की खबरें | संरक्षण गृहों में 33 महिलाएं और लड़कियां पाई गईं कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर जिले के दो महिला आश्रय स्थलों में कुल 33 महिलाएं और लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं।

जियो

कानपुर (उप्र), 18 जून कानपुर जिले के दो महिला आश्रय स्थलों में कुल 33 महिलाएं और लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं।

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्वरूप नगर स्थित महिला संरक्षण गृह में 18 महिलाएं तथा बालिका आश्रय स्थल में 15 लड़कियां कोविड-19 से पीड़ित पाई गई हैं। इन सभी की रिपोर्ट गत मंगलवार को आई थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 488 की मौतें, कुल संक्रमित 15785: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित सभी महिलाओं और लड़कियों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन संरक्षण गृहों में रहने वाली बाकी महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके आश्रय स्थलों में पृथक कर दिया गया है। उनके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले तीन लोग भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के परिजनों को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जज्बे को किया सलाम.

शहर में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को बुखार और गले में खराश महसूस होने के बाद उनका नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। बुधवार देर रात उन्हें लाला लाजपत राय हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया।

कानपुर में इस वक्त कोविड-19 के कुल 332 उपचाराधीन मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\