एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 38,000 के पार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 38,000 के पार पहुंच गयी है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से किसी के मरने की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 38,000 के पार हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 28 दिसंबर पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 38,000 के पार पहुंच गयी है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से किसी के मरने की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 33 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 38,028 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 20 मामले माहे से जबकि 10 पुडुचेरी से और कराईकल से तीन मामले आए हैं। यानम से संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है और संक्रमण से किसी के मरने की सूचना नहीं है।

पुडुचेरी में मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.40 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 4.76 लाख नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 4.34 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 357 मरीजों का उपचार चल रहा हैं जबकि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 37,040 हो गयी है। संक्रमण से अब तक 631 लोग दम तोड़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).