देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 33 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 33 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अब देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 336 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 33 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अब देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 336 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,32,037 है।
आंकड़ों के मुताबिक, अबतक देश में कोविड-19 के 4,49,99,621 मामले आए हैं।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,44,67,248 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्युदर 1.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 220.67 करोड़ खुराक अबतक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

