देश की खबरें | सोमालिया में 33 भारतीय मजदूर बंधक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर सोमालिया की एक कंपनी ने उत्तर प्रदेश के 25 मजदूरों सहित 33 मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बना लिया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि ने बताया कि कुशीनगर के एक मजदूर ने उनसे संपर्क किया था उसके बाद यह मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने भारतीय दूतावास नैरोबी, केन्या और विदेश मंत्रालय से ट्वीट और ईमेल के जरिये संपर्क किया और उन्होंने मजदूरों की मदद करने का आश्वासन दिया है।’’

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

केन्या में भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिये 21 अक्टूबर (रिपीट) अक्टूबर को जवाब दिया कि दूतावास सोमालिया के मोगादिशू में फंसे 33 मजदूरों की रिहाई को लेकर सोमालिया सरकार के संपर्क में है।

राजेश मणि ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार वहां फंसे 25 मजदरों में से 21 मजदूर गोरखपुर मंडल के हैं जिनमें से सात मजदूर गोरखपुर के, 10 कुशीनगर के, तीन देवरिया के जबकि दो-दो मजदूर गोंडा, महाराजगंज, सिदार्थनगर, संतकबीर नगर के हैं। इसके अलावा छह मजदूर बिहार के जबकि एक-एक मजदूर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के हैं।

यह मजदूर 10 महीने पहले वहां गये थे, पहले दो महीने कंपनी ने इनके साथ अच्छा व्यवहार किया लेकिन पिछले आठ महीने से इन्हें वेतन नहीं मिला है।

सं जफर अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान