देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 32,803 नए मामले सामने आए, 173 मौतें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोविड-19 संक्रमण के बुधवार को 32,803 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 173 और लोगों की मौत हुई। नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,90,036 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 20,961 पर पहुंच गई।
तिरुवनंतपुरम, एक सितंबर केरल में कोविड-19 संक्रमण के बुधवार को 32,803 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 173 और लोगों की मौत हुई। नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,90,036 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 20,961 पर पहुंच गई।
राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,74,854 नमूनों के परीक्षण के बाद परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 18.76 प्रतिशत पाई गई। इसके साथ ही अब तक 3,17,27,535 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
इसमें बताया गया कि मंगलवार से अब तक 21,610 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 38,38,614 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,29,912 हो गई है।
राज्य के 14 जिलों में, त्रिशूर में सबसे अधिक 4,425 मामले सामने आए, इसके बाद एर्नाकुलम (4,324), कोझीकोड (3,251), मलप्पुरम (3,099), कोल्लम (2,663), तिरुवनंतपुरम (2,579), पलक्कड़ (2,309), कोट्टायम (2,263), अलाप्पुझा (1,975), कन्नूर (1,657), पठानमथिट्टा (1,363), वायनाड (1,151) और इडुक्की (1,130) हैं
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए मामलों में से 108 स्वास्थ्य कार्यकर्ता थे, राज्य के बाहर के 154 मरीज और संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण की चपटे में आए 3 1,380 लोग शामिल हैं। वहीं, 1,161 मामलों में स्पष्ट कारण नहीं थे।
वर्तमान में विभिन्न जिलों में 5,57,085 लोग निगरानी में हैं। इनमें से 5,24,380 घर पर या संस्थागत पृथकवास में और 32,705 अस्पतालों में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

