देश की खबरें | जेपीएससी में सफल 326 उम्मीदवारों को भी उच्च न्यायालय ने प्रतिवादी बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने इस परीक्षा में सफल रहे सभी 326 उम्मीदवारों को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी नोटिस जारी करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 24 सितंबर राज्य सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने इस परीक्षा में सफल रहे सभी 326 उम्मीदवारों को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी नोटिस जारी करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

नोटिस की आम सूचना जारी की जाएगी और समाचार पत्रों में इसका प्रकाशन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किशोरी के बैंक अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपये, पुलिस जांच में जुटी.

झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की पीठ ने छठीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली 16 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिये।

पीठ को बताया गया कि परीक्षा परिणाम को चुनौती देते हुए कुल 32 याचिकाएं दायर हुई हैं। इस पर अदालत ने सभी पर एक साथ सुनवाई करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़े | ऑक्सीजन लेवल में कमी के बाद ICU में भर्ती कराए गए असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई.

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

अदालत ने कहा कि इस मामले में अंतिम आदेश देने से पहले सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\