एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,226 नए मामले, पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,226 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,16,007 हो गई।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,226 नए मामले, पांच की मौत

भोपाल, नौ फरवरी मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,226 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,16,007 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में पांच लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,673 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 365 और भोपाल में 574 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 33,384 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,980 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,71,950 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 2,32,745 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,15,75,223 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).