पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये, राज्य में सक्रिय मामले हुए 300
उन्होंने कहा कि वैसे मंगलवार शाम से मृतक संख्या 15 ही बनी हुई है और छह मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है।
कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के सक्रिय मामले बढ़कर 300 हो गये। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वैसे मंगलवार शाम से मृतक संख्या 15 ही बनी हुई है और छह मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है।
मुख्य सचिव ने बताया कि सक्रिय मामले कोलकाता नगर निगम क्षेत्रों, हावड़ा, आसनसोल और सिलीगुड़ी से सामने आये हैं।
उन्होंने बताया कि अबतक विभिन्न अस्पतालों से इस बीमारी के जितने मरीजों की छुट्टी दी गयी है उनकी संख्या 79 है तथ मंगलवार से बुधवार तक 855 नमूनों का परीक्षण किया गया।
सिन्हा ने बताया कि इस मामलों में ज्यादातर लोग अपने पारिवारिक संपर्क की वजह इस बीमारी के गिरफ्त में आये।
पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार राज्य में 394 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि केंद्रीय परिवार एवं कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार ऐसे लोगों की संख्या 423 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

